मुंबई। श्रीलंका में खेली जाने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के चयन से पहले आयोजित फिटनेस कैंप में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नहीं पहुंचे। निजी कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण कैंप में नहीं पहुंचना सचिन के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि बिना फिटनेस टेस्ट के टीम में उनकी वापसी मुश्किल है।
सिर्फ आठ खिलाड़ी पहुंचे
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आयोजित फिटनेस कैंप के बाद टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन ने बताया कि निजी व्यस्तता के कारण सचिन कैंप में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि कैंप में वही आठ खिलाड़ी पहुंचे, जो वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे।
कर्स्टन ने माना कि इतने शॉर्ट नोटिस पर सभी का उपस्थित होना वैसे भी संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने बताया कि युवराज सिंह, रोहि शर्मा, अभिषेक नायर, एस बद्रीनाथ, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक का ही फिटनेस टेस्ट हो सका। इस टेस्ट में राहुल द्रविड़ को भी उपस्थित होना था, लेकिन किसी कारणवश वो भी नहीं पहुंचे।
सहवाग का फिटनेस टेस्ट जल्द
यहां पर फिटनेस टेस्ट कर्स्टन की देखरेख में ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन ने लिया। कर्स्टन ने बताया कि वेस्टइंडीज दौरे के समय कई खिलाड़ियों में कुछ कमियां दिखी थीं, लेकिन अब वो दूर हो चुकी हैं। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बारे में कर्स्टन ने कहा कि वो अपने कंधे की चोट से उबर रहे हैं। वो चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकेंगे या नहीं इसके लिए जल्द ही बेंगलुरू में फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं पर बाकी बचे हुए खिलाड़ियों के साथ वीरेंद्र सहवाग का भी फिटनेस टेस्ट हो जाएगा।
सचिन के लिए मुश्किलें
फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं होने से सचिन की वापसी मुश्किल में पड़ सकती है। हालांकि अगला टेस्ट बेंगलुरू में आयोजित किया जाना है, लेकिन यदि सचिन उसमें भी नहीं पहुंचे तो उनकी वापसी के आसार काफी कम हो जाएंगे।
ऐसा इसलिए क्योंकि ट्वेंटी20 विश्व कप में मिली करारी हार के बाद अब बीसीसीआई फिटनेस को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहेगा। टी20 विश्व में आधे से ज्यादा अनफिट खिलाड़ियों को ले जाने के बाद मिली हार पर भारतीय मीडिया ने बीसीसीआई को जमकर लताड़ा था।